“पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 कोलाबा की स्थापना 1963 में की गई | यह विद्यालय का स्वर्ण जयंती वर्ष चल रहा है| हमारा विद्यालय एक मजबूत, जीवंत और समग्र शिक्षा की परिकल्पना करता है जो विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिकों में ढालेगा | हमारा विद्यालय आधुनिक शिक्षा में उभरते रुझानों के अनुरूप शैक्षिक कार्यक्रमों के साथ, सदैव शिक्षा के सभी क्षेत्रों में अनुकरणीय उदाहरण रहा है। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 कोलाबा ने पिछले 60 वर्षों में राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है। हमारे कई पूर्व छात्र अब सरकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रमुख के रूप में शीर्ष पदों पर आसीन हैं | हम अत्यंत भाग्यशाली रहे हैं कि उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन की कुछ प्रसिद्ध हस्तियों का नेतृत्व मिला है। एक सुरक्षित और मैत्रीपूर्ण वातावरण में स्थित हमारा विद्यालय ऐसी शिक्षा प्रदान करता है जो साँस लेने जितनी सहज, खेलने जितनी आनंददायक है| हमारा विद्यालय में प्रदत्त शिक्षा यह सुनिश्चित करती है कि हमारे छात्रों का दिमाग विस्तृत एवं ग्रहणशील रहे।